Rajasthan Board 12 Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में 96%, साइंस में 97%, कॉमर्स में 98% पास, करें चेक

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 20, 2024 12:18 PM IST

Rajasthan Board 12 Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल सबसे ज्यादा कॉमर्स के 98.96 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

Rajasthan Board 12 Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र ने रिजल्ट जारी किया है. साथ ही उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी रोल नंंबर और रोल कोड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने तीनों  स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है. इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 97.73 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

Advertising
Advertising

Rajasthan Board 12 Result 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है.
  • वहां Rajasthan Board 12 Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12 Result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

राजस्थान 12वीं के तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी  बाजी

इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत जबरदस्त रहा है. साइंस में 98.90 फीसदी, कॉमर्स में 99.51 फीसदी और आर्ट्स में 97.86 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. इस साल 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स लाने वाले फेल स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. वहीं मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.  राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम 2024 में 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था. वहीं 12वीं एग्जाम का आयोजन 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया था. इसमें 10वीं एग्जाम में करीब 11 लाख और 12वीं एग्जाम में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम 2023 में कितने उम्मीदवार पास हुए थे?

राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 12वीं एग्जाम का रिजल्ट 19 मई 2023 को जारी कर दिया था. इसमें पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ था. आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई 2023 को जारी किया गया था. पिछले साल साइंस स्ट्रीम में कुल 97.39 प्रतिशत लड़कियां और 94.72 प्रतिशत लड़के पास हुए थे. कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 95.85 प्रतिशत लड़के और 98.01 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी. वहीं आट्स स्ट्रीम में कुल 94.06 प्रतिशत लड़कियां और 90.65 प्रतिशत लड़के पास हुए थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें