RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां डायरेक्ट लिंक पर कर सकेंगे चेक

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 20, 2024 12:13 PM IST

Rajasthan 12th Result 2024 Latest Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम के रिजल्ट के लिए एक लेटेस्ट अपडेट्स सामने आया है. जानिए राजस्थान बोर्ड परिणाम कब तक जारी करेगा?

Rajasthan Board 12 Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक,  20 मई 2024, दोपहर 12.30 बजे परिणाम जारी हो जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी रोल नंंबर और रोल कोड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertising
Advertising

Rajasthan Board 12 Result 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है.
  • वहां Rajasthan Board 12 Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

राजस्थान 12वीं एग्जाम में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम 2024 में 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था. वहीं 12वीं एग्जाम का आयोजन 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया था. इसमें 10वीं एग्जाम में करीब 11 लाख और 12वीं एग्जाम में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड एग्जाम में पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है. वहीं इस एग्जाम में फेल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. ज्यादा से ज्यादा दो विषयों में फेल होने वाले उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2024 दे सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम 2023 में कितने उम्मीदवार पास हुए थे?

राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 12वीं एग्जाम का रिजल्ट 19 मई 2023 को जारी कर दिया था. इसमें पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ था. आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई 2023 को जारी किया गया था. पिछले साल साइंस स्ट्रीम में कुल 97.39 प्रतिशत लड़कियां और 94.72 प्रतिशत लड़के पास हुए थे. कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 95.85 प्रतिशत लड़के और 98.01 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी. वहीं आट्स स्ट्रीम में कुल 94.06 प्रतिशत लड़कियां और 90.65 प्रतिशत लड़के पास हुए थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें