महाराष्ट्र, राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होंगे जल्द, क्या है अपडेट

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 13, 2024 12:43 PM IST

Sarkari Result 2024: राजस्थान बोर्ड और महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम के रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाले हैं. आइये जानते हैं कि एग्जाम में पास होने के लिए कितने प्रतिशत मार्क्स चाहिए?

Sarkari Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम के रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट 15 मई 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी हो सकते हैं. वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट भी बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी हो सकते हैं. हालांकि दोनों बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट से जुड़ी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

Advertising
Advertising

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना है.
  • वहां राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर  सकते हैं.

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना है.
  • वहां महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर  सकते हैं.

राजस्थान में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतेजार

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम 2024 में 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था. वहीं 12वीं एग्जाम का आयोजन 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया था. इसमें 10वीं एग्जाम में करीब 11 लाख और 12वीं एग्जाम में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड एग्जाम में पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है.

महाराष्ट्र के करीब 29 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट होंगे जारी

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम में करीब 29 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें 10वीं एग्जाम में करीब 15 लाख और 12वीं एग्जाम में करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. महाराष्ट्र बोर्ड ने पिछले साल 2023 में 12वीं का रिजल्ट 25 मई 2023 को जारी किया था. इसमें 91.25 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें