RBSE Board 10th Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास
Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared
Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल राजस्थान बोर्ड दसवीं एग्जाम में करीब 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस साल कुल 93.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसमें कुल 93.46 प्रतिशत लड़कियां और 92.64% प्रतिशत लड़के पास हुए हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है.
- वहां होम पेज पर मौजूद RBSE 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
- अपने रोल नंबर या रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
- उसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.
- उसे चेक करें और भविष्य के लिए स्कोर कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2024 के लिए डायरेक्ट लिकं पर क्लिक करें- direct link
राजस्थान बोर्ड 10वीं का कंपार्टमेंट एग्जाम कौन दे सकता है?
राजस्थान बोर्ड 10वीं एग्जाम फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा. दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा.
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियां रहीं आगे
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशत, साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं साइंस में 98.90 फीसदी, कॉमर्स में 99.51 फीसदी और आर्ट्स में 97.86 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 2,60,078 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें 2,58,071 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें 1,37,458 लड़के और 85,014 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई है. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें 26,418 उम्मीदवार शामिल हुए थे. वहीं इसमें 12179 लड़के और 7919 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई है. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम 578494 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 569575 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें 1,54,186 लड़के और 2,13,223 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें