Tamil Nadu 11th result 2024 Out: तमिलनाडु बोर्ड का 11वीं का रिजल्ट जारी, 91.17 % पास
Tamil Nadu 11th result 2024 : तमिलनाडु बोर्ड ने 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल 91.17 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
RBSE 8th Result 2024 Date: When Will Rajasthan Board Declare Class 8 Results? Check Last Five Years’ Trends
Tamil Nadu 11th result 2024 Declared: तमिलनाडु बोर्ड ने आज 14 मई 2024 को 11वीं एग्जाम का रिजल्ट किया जारी कर दिया है. इस साल तमिलनाडु बोर्ड 11वीं एग्जाम में टोटल 91.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Tamil Nadu 11th result 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाना है.
- वहां Tamil Nadu 11th result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
- उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.
Tamil Nadu 11th result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
तमिलनाडु 11वीं एग्जाम 2023 में कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे?
तमिलनाडु बोर्ड 11वीं एग्जाम 2024 का आयोजन 4 मार्च से 25 मार्च 2024 के बीच किया गया था. इस एग्जाम में करीब 7 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था. इस एग्जाम को पास करने के लिए कुल 35 प्रतिशत मार्क्स की जरूरत है. इस साल के मुकाबले में पिछले साल 2023 का रिजल्ट थोड़ा कम था. साल 2023 में कुल 90.93 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे. वहीं 2022 में कुल 90.07 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे. इस साल पिछले दो साल से सबसे अच्छा रिजल्ट दर्ज किया गया है.
इन वेबसाइट्स पर भी तमिलनाडु बोर्ड 11वीं एगजाम का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- tnresults.nic.in
- dge.tn.gov.in
- digilocker.gov.in
Tamil Nadu 11th result 2024 में दी गई जानकारी की लिस्ट नीचे है-
- परीक्षा का नाम
- बोर्ड का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि (डीओबी)
- मां का नाम
- पिता का नाम
- विषय नाम
- विषय कोड
- प्रैक्टिकल पेपर मार्क्स
- विषयों के कुल अंक
- छात्र का ग्रेड
- छात्र का अंतिम परिणाम (पास या फेल )
अगर इन जानकारी में किसी तरह की कोई कमी या गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें