WB Board 12th Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट जारी, 10 मई से मिलेगी मार्कशीट

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 8, 2024 1:21 PM IST

WB Board 12th Result 2024 Declared: वेस्ट बंगाल 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट  wbresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

WB Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 8 मई 2024 को 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स  wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर विजिट करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट लिंक दोपहर 3 बजे एक्टिव करेगा.

Advertising
Advertising

WB Board 12th Result 2024 कैसै चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर विजिट करें.
  •  होम पेज पर मौजूद WB Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
  • आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करें और स्कोर कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

WB Board 12th Result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं एग्जाम की मार्कशीट कब मिलेगी?

बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स तत्काल वेबसाइट से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन मार्कशीट 10 मई से दी जाएगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को 10 मई सुबह 10 बजे से पश्चिम बंगाल बोर्ड के 4 रीजनल सेंटर्स सहित 55 विभिन्न सेंटर्स पर जाना होगा. उनकी मार्कशीट इन सेंटर्स पर संस्थानों के प्रमुखों की ओर से दी जाएगी.

पिछले साल 89.25 प्रतिशत उम्मीदवार हुए थे पास

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं एग्जाम का आयोजन 12 फरवरी से 29 के बीच किया था. इसमें करीब 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था. वहीं पिछले साल बारहवीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 24 मई 2023 को जारी किया गया था. इसमें कुल 89.25 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे. वहीं 81.26 प्रतिशत लड़कियां और 91.86 प्रतिशत लड़कों ने एग्जाम में सफलता पाई थी.

मार्कशीट में नीचे दी गई इन जरूरी जानकारी की जांच जरूर करें-

  1. परीक्षा का नाम
  2. बोर्ड का नाम
  3. छात्र का नाम
  4. रोल नंबर
  5. जन्म तिथि (डीओबी)
  6. मां का नाम
  7. पिता का नाम
  8. विषय नाम
  9. विषय कोड
  10. प्रैक्टिकल पेपर मार्क्स
  11. विषयों के कुल अंक
  12. छात्र का ग्रेड
  13. छात्र का अंतिम परिणाम (पास या फेल )
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें