WBBSE 10th Result 2024: वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
WBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं एग्जाम 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
WBBSE 10th Result 2024 declared
WBBSE 10th Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं एग्जाम 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को उनका मार्क्सशीट संबंधित स्कूल के ऑफिस में दिया जाएगा. इस साल वेस्ट बंगाल 10वीं एग्जाम में करीब 8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के अंदर किया गया था.
ऐसे चेक करें WBBSE 10th Result 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद wbbse.wb.gov.in लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
- आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.
- उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी कर सकते हैं.
WBBSE 10th Result 2024 के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
मोबाइल एप के जरिए चेक करें WBBSE 10th Result 2024
वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कुछ मोबाइल ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं-
- Google Play Store पर मौजूद Madhyamik Result 2024 ऐप पर चेक कर सकते हैं.
- Google Play Store पर मौजूद FASTRESULT ऐप पर चेक कर सकते हैं.
WBBSE 10th Result 2024 एसएमएस के जरिए चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर एक ही समय ढेर सारे उम्मीदवार विजिट करने लगते हैं. इस वजह से वेबसाइट पूरी तरह स्लो हो जाता है और उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने में दिक्कतें आती हैं. इसलिए ऐसे समय में उम्मीदवार डायरेक्ट एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने फोन से WB 10 (रोल नंबर) लिखकर 56070 या 56263 पर एसएमएस भेजकर अपना रिजल्ट डायरेक्ट पता कर सकते हैं.
रिजल्ट चेक करते समय बरतें ये सावधानी
रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम और प्राप्त अंक चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. किसी तरह की गलती पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें