
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
UPSC Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शानदार मौका है. संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) के तहत सेना में कई ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2024 है. आइये आवेदन से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पदों के ब्योरा आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस भर्ती के तहत, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 459 पदों पर भर्ती की जाएगी. पदों की पूरी जानकारी नीचे है-
आईएमए और ट्रेनिंग एकेडमी के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इंडियन नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए. वहीं एयरफोर्स एकेडमी के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री साथ ही 12वीं साइंस (PCM) स्ट्रीम से पास होना चाहिए.
इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए. इससे कम या ज्यादा होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में विशेष छूट भी दी जा सकती है. योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें- Notification
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.