SBI Clerk Prelims 2018 Result: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे, sbi.co.in/careers पर चेक करें

SBI ने मंगलवार 17 जुलाई को PO प्रीलिमिनरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

Published date india.com Updated: July 18, 2018 11:12 AM IST
SBI Clerk Prelims 2018 Result: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे, sbi.co.in/careers पर चेक करें

SBI Clerk Prelims 2018 Result: प्रोबेशनरी ऑफिशर (PO) प्रीलिम्स 2018 रिजल्ट जारी करने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) जल्द ही जूनियर एसोसिएट(JA) क्लर्क प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन (SBI Clerk Prelim exams 2018) का रिजल्ट जारी करने वाला है.

SBI Clerk Prelim exams 2018 रिजल्ट एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जारी किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. हालांकि कुछ सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SBI Clerk Prelim परीक्षा 2018 के नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे. इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

SBI PO prelims Result 2018: sbi.co.in पर नतीजे घोषित, चेक करें

SBI CLERK PRELIM EXAMS 2018 RESULTS: ऐेसे चेक करें

1) ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर लॉग इन करें.

2) पेज पर दिए गए लिंक “SBI Clerk Prelims result 2018” पर क्लिक करें.

3) एक नया पेज खुलेगा आपकी स्क्रीन पर.

4) अपना पूरा विवरण एंटर करें और उसके बाद submit बटन प्रेस करें.

5) आपका रिजलट पेज पर दिख जाएगा, रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड करें व उसका प्रिंट आउट लें.

बता दें कि SBI clerk प्रीलिमिनरी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए योग्य माना जाएगा. SBI clerk मेन्स परीक्षा की संभावित तारीख 5 अगस्त है. मेन्स परीक्षा के लिए कॉल लेटर 23 जुलाई 2018 तक जारी कर दिया जाएगा. मेन्स परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस श्रेणी में मौजूद वैकेंसी से 10 गुना ज्यादा होगी. मेन्स परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे.

एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.