SBI PO prelims Result 2018: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2018 (SBI PO Prelim exam 2018) के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. SBI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर SBI PO Prelim exam 2018 के नतीजे जारी किए हैं.
एसबीआई रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. आप कंप्यूटर पर कंट्रोल F एक साथ प्रेस करें और उसमें रोल नंबर एंटर करें.
उम्मीदवार अपनेे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिये भी SBI PO Pre Result 2018 देख सकते हैं. SBI PO 2018 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कैटगरी के अनुसार अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.
बता दें कि SBI PO मेन्स परीक्षा 4 अगस्त को आयोजित होगी. मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जुलाई, 2018 को जारी किया जाएगा. SBI PO मेन्स परीक्षा के नतीजे 20 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे.
PO सेलेक्शन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होती है. दूसरे चरण में मेन्स परीक्षा और तीसरे में इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन होता है.
महत्वपूर्ण तारीखें:
एडमिट कार्ड: 20 जुलाई, 2018
मेन्स परीक्षा: 4 अगस्त, 2018
मेन्स परीक्षा के नतीजे: 20 अगस्त, 2018
इंटरव्यू कॉल, लेटर डाउनलोड: 1 सितंबर
इंटरव्यू की तारीख: 24 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2018
फाइनल रिजल्ट: 1 नवंबर, 2018
SBI PROBATIONARY OFFICERS (PO) PRELIMINARY EXAMINATION RESULT 2018: ऐसे चेक करें
1) ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
2) career टैब पर क्लिक करें, SBI PO Resutls पर क्लिक करें
3) SBI PO 2018 results पर क्लिक करें.
4) अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में डालें.
5) आपका रिजल्ट पेज पर आ जाएगा.
6) अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट भी लें.
एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.