SBI PO prelims Result 2018: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. दरअसल कयास यह लगाए जा रहे हैं कि एसबीआई इसी सप्ताह में प्रीलिमिनरी परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर देगा. परीक्षा के परिणामों की घोषणा करने से पहले एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को फेक वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी गई है.
एसबीआई ने अपने नोटिस में कहा है कि कुछ वेबसाइट्स एसबीआई के विभिन्न पदों पर सेलेक्शन की फर्जी लिस्ट जारी कर रही हैं. परीक्षार्थी इन पर ध्यान ना दें. ये वेबसाइट्स एसबीआई के नाम से फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी जारी कर रही हैं.
इसलिए अगर उम्मीदवार कोई मेल या एसएमएस प्राप्त करें तो ऊपर दी गई वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर कर लें.

इन लिंक्स पर चेक करें नतीजे:
छात्र अपना रिजल्ट sbi.co.in/careers पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा वह bank.sbi.careers पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
बता दें कि SBI ने 2000 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी. SBI PO prelims परीक्षा 1, 7 और 8 जुलाई को आयोजित की गई थी.
SBI PO 2018 results: ऐसे चेक करें
1- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers या bank.sbi.careers पर जाएं
2- वहां होमपेज पर आपको SBI PO 2018 results का लिंक नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.
3- एक नया पेज खुुुलेगा, वहां आप अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि आदि जानकारी डालें.
4. अब Submit बटन प्रेस करें.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा. उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें.
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इस बात को याद रखें कि प्रीलिमिनरी परीक्षा में पास होने पर नौकरी सुनिश्चित नहीं होगी. यह सिर्फ क्वालिफाइंग परीक्षा है. इसमें पास होने के बाद ही मेन्स परीक्षा में बैठने की योग्यता प्राप्त होती है. एसबीआई मेन्स एग्जाम 4 अगस्त 2018 को आयोजित की जा सकती है. हालांकि इसकी घोषणा अभी तक बैंक की ओर से नहीं की गई है.
मेन्स एग्जाम में पास होने के बाद अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस बात का भी ध्यान रखें कि इंटरव्यू के अलावा ग्रुप डिस्कशन का प्रावधान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.