Winter Holiday: दिल्ली के स्कूलों में केवल 6 दिन की होगी सर्दियों की छुट्टियां, जानें अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते ठंड के कारण शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेसन में कटौती की जाएगी. वहीं अन्य राज्यों के स्कूलों में भी छुट्टियां होने वाली है.

Published date india.com Updated: December 20, 2023 11:32 AM IST
Delhi school (4)

नई  दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. बढ़ती ठंडी के कारण राज्य की सरकारों ने स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है. दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली में बढ़ते ठंड के कारण शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. लेकिन सरकारी स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियों को कम कर दिया है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय की जारी सूचना के मुताबिक, दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियों में कटौती कर दी गई है.

दिल्ली के स्कूलों में अब 15 दिनों की नहीं होगी छुट्टी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली में स्कूलों में सर्दियों के लिए होने वाली छुट्टियों के लिए सूचना जारी की है. जिसके तहत इस बार दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टी 15 दिनों की नहीं होगी. सूचना के मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक नहीं बल्कि, 1 जनवरी से 6 जनवरी तक ही छुट्टी दी जाएगी. वहीं अन्य राज्यों में भी स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान हो चुकी है.

Check out the winter vacation updates for other states/cities below:
Winter Vacation in Delhi 2023 January 1 to 6, 2024
Winter Vacation in UP 2023 To be announced
Winter Vacation in Gurugram 2023 To be announced
Winter Vacation in Noida 2023 To be announced
Winter Holidays in Himachal, HP Schools 2023 To be announced
Winter Vacation in Kashmir 2023 To be announced
Winter Vacation in Haryana Schools 2023 To be announced
Winter Vacation in Punjab 2023 To be announced
Winter Vacation in Bihar 2023 To be announced
Winter Vacation 2023 in MP To be announced
Winter Vacation 2023 in Chattisgarh To be announced

इसलिए घटाई गई दिल्ली स्कूलों में सर्दी की छुट्टी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली में स्कूलों में ठंडी की छुट्टियों को घटाने के कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली में खराब हवा व बढ़ते प्रदूषण के कारण छात्रों की सेहत का खयाल रखते हुए सरकार ने स्कूलों में 9 नवंबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक छुट्टियों का ऐलान किया था. जो कि शीतकालिन छुट्टियों का हिस्सा था. इसलिए दूसरे चरण में होने वाली शीतकालिन छुट्टी को कम कर दिया गया है.

दिल्ली के स्कूलों में होगी दिसंबर में कई छुट्टियां

दिल्ली के स्कूलों में शीतकालिन छुट्टियों के अलावा दिसंबर में कई छुट्टियां होने वाली हैं. जिसके तहत दिल्ली के स्कूलों में दिसंबर में कई शाषकीय छुट्टियां दी जाएंगी. जिसमें महर्षि वाल्मिकि जयंती, क्रिसमस ईव, क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं. इसके अलावा एक जरूरी बात ये है कि कुछ छुट्टियों पर स्कूल खुद फैसला करता है कि वह छुट्टी देगा या नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.