
SEBI Grade A Admit Card 2022: हॉल टिकट जारी, sebi.gov.in पर ऐसे करें डाउनलोड
SEBI Grade A Admit card 2022: सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी किया गया है. ऐसे डाउनलोड करें.

SEBI Grade A Admit Card 2022: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 (SEBI Grade A Admit card 2022) आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार जो सहायक प्रबंधक परीक्षा 2022 (Assistant Manager exam 2022) के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि का उपयोग करके अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर लॉगिन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण प्राप्त कर सकते हैं.
Also Read:
सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 (SEBI Grade A Admit Card 2022) 20 फरवरी 2022 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं. परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं. एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो भी लगाएं.
SEBI Grade A Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
1. SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं.
2. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और करियर टैब पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा. यहां SEBI Officer Grade A Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें.
4. लॉगइन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें.
5. स्क्रीन पर SEBI assistant manager 2022 admit card आ जाएगा.
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
एडमिट कार्ड पर फोटो वाले स्थान पर अपनी फोटो चिपकाएं.
एडमिट कार्ड को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने पर अपना रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता चेक करें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा के दिन पते में किसी भी प्रकार की देरी या भ्रम से बचने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा स्थल पर जाएंं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें एजुकेशन और करियर की और अन्य ताजा-तरीन खबरें