
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
IPS Preeti Chandra Success Story: प्रीति चंद्रा का जन्म 1979 में राजस्थान के सीकर जिले के कुंदन गांव में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई और पोस्ट ग्रेजुएशन महारानी कॉलेज, जयपुर से किया. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने बड़े सपने देखे. बिना कोचिंग के, प्रीति ने जयपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की. उनकी मेहनत रंग लाई, और 2008 में पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में 255वीं रैंक हासिल की.
यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले, प्रीति एक स्कूल टीचर थीं. लेकिन उनके मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत ने उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बना दिया. उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं.
प्रीति चंद्रा की पहली पोस्टिंग अलवर जिले में हुई, जहां उन्होंने एसएसपी का पद संभाला. इसके बाद वह बूंदी और कोटा में एसीबी एसपी रहीं. करौली में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए डकैतों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया. करौली में पोस्टिंग के दौरान, प्रीति ने अपनी टीम के साथ चंबल के बीहड़ों में उतरकर अपराधियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन चलाए. उनके साहस और नेतृत्व ने डकैतों के बीच खौफ पैदा कर दिया.
बूंदी की एसपी रहते हुए, प्रीति चंद्रा ने देह व्यापार में लड़कियों को धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. उन्होंने न केवल कई आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि कई नाबालिग लड़कियों को इस नरक से बाहर निकाला. उनके साहसी कदमों के कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ का नाम दिया गया. जयपुर मेट्रो कॉर्पोरेशन में पुलिस उपायुक्त रहते हुए, प्रीति ने प्रशासनिक कौशल का परिचय दिया. बीकानेर की एसपी बनकर वह पहली महिला अधिकारी बनीं, जिन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.
प्रीति चंद्रा की कहानी दृढ़ निश्चय और मेहनत की मिसाल है. सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अपने सपनों को साकार किया. आज वह एक सशक्त महिला और लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.