Ssc Recruitment 2022 Bumper Vacancy For 73333 Posts In Central Government 10th 12th Pass Can Apply
SSC Recruitment 2022: केंद्र सरकार में 73333 पदों पर बंपर भर्तियां? 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय और सेंट्रल पुलिस जैसे विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी. गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले अलग अलग विभागों में 28,825 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. वहीं दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
SSC Recruitment 2022: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों जल्द ही बंपर पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन एसएससी द्वारा किया जाएगा.SSC Calendar 2022 के मुताबिक 73,333 पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाएगा. यह भर्तियां केंद्र सरकार के अलग अलग विभागों में ग्रउप सी व डी के पदों पर आयोजित की जाएंगी. इस बाबत कई पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय और सेंट्रल पुलिस जैसे विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी. गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले अलग अलग विभागों में 28,825 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. वहीं दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
SSC Recruitment 2022: जल्द होगी भर्ती
केंद्र सरकार के अलग अलग विभागों में ग्रुप सी और डी के पदों पर इन भर्तियों का आयोजन जल्द ही किया जाएगा. कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेरी गौतम कुमार ने कहा कि इस बाबत एसएससी के अध्यक्ष और सभी मंत्रालय को इस बाबत पत्र भेजे गए हैं. 30 सितंबर को भेज गए पत्र में रिक्त 73,333 पदों को मिशन रिक्रूटमेंट मोड में जल्द भरने का सुझाव दिया गया है.
SSC Recruitment 2022: योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यताएं मांगी गई हैं. हालांकि अधिकतर भर्तियां के लिए 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई होल्डर और ग्रेजुएशन लेवल की योग्यता मांगी गई हैं. ऐसे में उम्मीदवार ध्यान दें कि वे एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
SSC Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
कॉन्स्टेबल जीडी- 24,605 पद
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL)- 20,814 पद
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस- 6,433 पद
Add India.com as a Preferred Source
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)- 4,682 पद
सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन (CPO SI)- 4,300 पद
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (CHSL)- 2,960 पद
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.