UPSC Success Story: मुजफ्फरपुर, बिहार के आदित्य मोहन सिन्हा ने बिना कोचिंग के यूपीएससी में 29वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की. उनके दादाजी पुलिस विभाग में थे, जिनकी वर्दी से आदित्य प्रेरित थे. उनकी दादी ने हमेशा चाहा कि उनका पोता अपने दादा की तरह पुलिस विभाग में जाए. बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य ने अपनी दादी के इस सपने को साकार करने की ठान ली. हालांकि अब उनकी दादी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी इस सफलता से उनका सपना सच हो गया.
आदित्य ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय सेल्फ स्टडी को दिया. उनके अनुसार, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलती है. उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई की और सेल्फ स्टडी को अपना मंत्र माना. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल ध्यान और मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने प्रतियोगियों को सलाह दी कि धैर्य और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें.
बीटेक के बाद आदित्य ने एक अच्छी नौकरी हासिल कर ली थी. लेकिन अपने दादा-दादी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी में जुट गए. बिना किसी कोचिंग के यूट्यूब और ऑनलाइन स्रोतों का सहारा लेकर उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की और देशभर में 29वीं रैंक हासिल की.
आदित्य की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से कुछ भी असंभव नहीं है. आज आदित्य असिस्टेंट कमांडर के रूप में कार्यरत हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं. उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो सफलता आपके कदम चूमती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.