नई दिल्ली: UPSC की परीक्षा पास करने के लिए अक्सर दिमाग में आता है कि एक पढ़ाकू बैकग्राउंड होना चाहिए. जैसे, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे बैकग्राउंड के लोग ही यूपीएससी एग्जाम निकाल सकते हैं. लेकिन इस मिथ को खत्म करने के लिए आपको तस्कीन खान की कहानी जाननी चाहिए. दरअसल, पूर्व मिस देहरादून और मिस उत्तराखंड रह चुकी हैं तस्कीन खाने एक्टिंग या मॉडलिंग के बजाय सीविस सर्विस में आना पसंद किया. चलिए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
मिस इंडिया का सपना छोड़ पास की यूपीएससी परीक्षा
तस्कीन खान एक मॉडल थी लेकिन उन्होंने सिविल सर्विस में जाना तय किया इसलिए उन्होंने मिस इंडिया बनने का सपना छोड़ दिया. सोशल मीडिया पर तस्कीन काफी पॉपुलर है. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ तस्कीन अपनी मिमिक्री स्किल्स के लिए भी काफी मशहूर हैं. सिविल परीक्षा की तैयारी करने के बाद उन्होने 3 बार असफलताओं का सामना किया, लेकिन उन्होंने लास्ट तक हार नहीं मानी और अपनी चौथी पारी में जीत गईं.
पढ़ने में थी एक ऐवरेज स्टूडेंट्स
तस्कीन खान चौथी बार में 736 के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, तस्कीन खान स्कूल के बाद मॉडलिंग करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्हें अपना सपना छोड़ना पड़ा. वह पढ़ने में बिल्कुल भी होशियार नहीं थी, लेकिन जानती थी कि अगर सही प्रकार से तैयारी की जाए तो इस परीक्षा को क्लियर किया जा सकता है. उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की. अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह शैक्षणिक रूप से सर्वश्रेष्ठ छात्रा नहीं थीं, लेकिन खेल में हमेशा आगे रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.