
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
IAS Success Story: आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखना और उसे पूरा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन स्तुति चरण ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकता. फुल टाइम जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी करके उन्होंने तीसरी रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बनीं. यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम था, जिसे वह 2012 में साकार कर पाई.
स्तुति चरण का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले के खारी कल्ला गांव में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विवेकानंद केंद्र विद्यालय, भीलवाड़ा से की थी और फिर लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद, उन्होंने आईआईपीएम, नई दिल्ली से पर्सनल और मार्केटिंग मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा हासिल किया. स्तुति का बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश यूको बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में हुआ, और यहीं से उनके जीवन की नई दिशा शुरू हुई.
स्तुति ने बैंक PO बनने के बाद भी अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. वह हमेशा से ही समाज की सेवा करना चाहती थीं, और उनका सपना था कि वह आईएएस अधिकारी बनें. अपने समय का सही उपयोग करते हुए, उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया. उनके लिए यह सफर कठिन था, लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और लगातार मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाई. स्तुति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “मैं बचपन से ही खुद को आईएएस के रूप में देखने की उम्मीद के साथ बड़ी हुई हूं, इसीलिए मैंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया.”
IAS स्तुति चरण ने तीसरी रैंक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और सही रणनीति अपनाई. उनका मानना है कि समय का सही उपयोग, निरंतरता और सही दिशा में मेहनत सबसे अहम है. उन्होंने बैंक की नौकरी करते हुए भी UPSC की तैयारी की और अच्छे रिजल्ट के लिए नियमित रिवीजन और एक मजबूत योजना बनाई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.