धनबाद में टीचर ने मारा थप्पड़, गुस्से में 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

टीचर की डांट और थप्पड़ से आहत होकर 10वीं की एक छात्रा उषा कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी.

Published date india.com Published: July 11, 2023 4:35 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

धनबाद के तेतुलमारी में शिक्षिका की डांट और थप्पड़ से आहत होकर 10वीं की एक छात्रा उषा कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.छात्रा स्थानीय संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ती थी और तेतुलमारी के हनुमानगढ़ी के स्व विजय बाउरी की पुत्री थी. घर में जब उसने फांसी लगाई, उस समय कोई नहीं था. मां वंदना देवी पड़ोस में गई हुई थी, जबकि भाई-बहन भी घर पर नहीं थे.

स्टूडेंट्स ने नोट में कही ये बात

घर लौटने पर उन्होंने उषा को स्कूल ड्रेस में ही दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आज स्कूल में एक शिक्षिका ने मुझे सबके सामने थप्पड़ मारा. बच्चों के सामने मुझे बेइज्जत कर स्कूल से बाहर कर दिया. मैं इस बेइज्जती को सह नहीं पा रही हूं और इसी वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं.उसने शिक्षिका का नाम सिंधु मैडम लिखा है. इधर शिक्षिका सिंधु झा ने कहा कि स्कूल के अनुशासन के नियमों के अनुसार मेकअप करके आना मना है. उषा को मेकअप की वजह से डांट-फटकार की गई थी.

स्कूल के प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया अनुशासन को लेकर की कई इस छोटी सी कार्रवाई की वजह से वह ऐसा कदम उठा लेगी, इसका अंदाजा नहीं था. स्टूडेंट्स के बढ़ रहे सुसाइड केस को लेकर राष्ट्रपति ने भी चिंता जताई है. उन्होंने देश के शिक्षण संस्थानों को संवेदनशिलता दिखाने साथ ही काउंसलिंग को प्राथमिकता देने की बात कही हैं. पिछले तीन-चार दिनों में स्टूडेंट्स की आत्महत्या की खबरें सुनने को मिल रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.