Telangana TS Inter Results 2020: तेलंगाना बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कब होगा जारी, ऐसे करें चेक

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक और निरीक्षण करने बाद इस बात की पुष्टि की कि जल्द ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट को जारी किया जाएगा.

Published date india.com Published: June 17, 2020 10:30 AM IST
Telangana TS Inter Results 2020: तेलंगाना बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कब होगा जारी, ऐसे करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर

Telangana TS Inter Results 2020: तेलंगाना बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणामों को जारी करेगा. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक और निरीक्षण करने बाद इस बात की पुष्टि की कि जल्द ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट को जारी किया जाएगा. 16 जून की रात tsbie.cgg.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख आज यानी 17 जून को घोषित की जा सकती है.

अधिकारियों ने कहा कि एक बार परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद छात्र अधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही अन्य वेबसाइट्स जैसे bie.telangana.gov.in और results.cgg.gov.in. पर रिजल्ट देखा जा सकता है. वहीं परीक्षा परिणाम को छात्र manabadi.co.in, examresults.net और schools9.com पर देख सकते हैं.

कैसे रिजल्ट करें चेक (How To Check TS Inter Result 2020 online)

रिजल्ट जारी किए जाने के शिक्षा विभाग द्वारा इसे अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको tsbie.cgg.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको कक्षा 12वीं के रिजल्ट का बोल्ड नोटिफिकेशन दिखाई देगा. इसपर क्लिक कर आगे बढ़ें. अब आपको रोल नंबर भरने को कहा जाएगा. रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर इसे सबमिट कर दें. आपका रिजल्ट खुलकर आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा. आप इसे सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.