नई दिल्ली: तमिलनाडु टीचर्स रिक्रुटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने स्पेशल टीचर की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए 23 सितंंबर 2017 को परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुल 37952 उम्मीदवारों में से 35781 ने परीक्षा दी थी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई 2017 में शुरू की गई थी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से देख सकते हैं.
AIIMS Delhi Recruitment 2018: 551 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर हायरिंग शुरू, 34,000 होगी सैलरी
परीक्षा की टेंटेटिव आंसर कीज 13 अक्टूबर 2017 को ऑफिशियल वेबसाइट www.trb.tn.nic.in पर जारी कर दी गई थी और परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से 20 अक्टूबर 2017 तक आंसर कीज पर ऑब्जेक्शन रेज करने को कहा गया था.
TN TRB ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रिजल्ट की घोषणा की है.
बता दें कि इस परीक्षा द्वारा चयनित विशेष शिक्षकों को फिजिकल एजुकेशन, कला, संगीत और सिलाई-कढ़ाई के विषयों के लिए नियुक्त किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.