धनुर्धर अर्जुन की तरह तीर चलाना सीखना है तो इन Archery Academies से ले सकते हैं ट्रेनिंग

तीरंदाजी सबसे पुराने खेलों में से एक है जो अभी भी प्रचलित है. तीरंदाजी का इतिहास भारतीय संस्कृति में अहम जगह रखता है. अर्जुन सबसे अच्छे धनुर्धर और द्रोणाचार्य के प्रिय शिष्य थे.

Published date india.com Published: November 23, 2023 11:04 AM IST
archry
archry

Archery Academies: तीरंदाज़ी दुनिया और भारत में लोकप्रिय खेलों में शुमार है. तीरंदाज को प्रोफेशनल खेल की तरह खेलने वाले 50 से 70 मीटर दूर से लक्ष्य पर तीर चलाते हैं. तीरंदाजी उन सबसे पुराने खेलों में से एक है जो अभी भी प्रचलित है. धनुष बाणों के इस्तेमाल वाले इस खेल का इतिहास हजारों साल पुराना है. सांस्कृतिक प्रगति के रूप में इसकी तुलना आग की खोज और पहिये के आविष्कार से भी की जा सकती है. तीरंदाजी का इतिहास भारतीय संस्कृति में अहम जगह रखता है. महाभारत के मुख्य पात्र अर्जुन सबसे अच्छे धनुर्धर और द्रोणाचार्य के प्रिय शिष्य थे. उन्होंने अपनी ज़िंदगी में बहुत से मौकों पर उन्होंने श्रेष्ठ धनुर्धारी होने का परिचय दिया. अर्जुन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता था.

महाभारत के अर्जुन की तरह तीरंदाज़ी सीखने की इच्छा रखते हैं तो आप भी ट्रेनिंग ले सकते हैं. तीरंदाजी (Archery) के देश में बहुत से धुरंदर हैं, जिसमें महिलाएं पुरुष दोनों शामिल हैं.

भारत में प्रोफेशनल तीरंदाज खिलाड़ियों के लिए नेशनल लेवल का भारतीय तीरंदाजी संघ (Archery Association of India) जिसके तहत खिलाड़ी खुद को रजिस्टर कराते हैं. इसकी ऑफिशियल वेबासइट www.indianarchery.info है. भारतीय तीरंदाजी संघ के अलावा स्टेट लेवल के संघ जैसे कि Uttarakhand Archery Association, U.P. Archery Association, Telangana Archery Association समेत ज्यादातर राज्यों से संघ हैं. जिनमें असम, गुजरात, झारखंड, पंजाब, मणिपुर, राजस्थान तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों के संघ भी हैं.

ये हैं देश के टॉप तीरंदाज

  1. दीपिका कुमारी-  भारतीय पेशेवर तीरंदाज हैं. वर्तमान में वह विश्व में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 2010 Commonwealth games में women’s individual recurve event में गोल्ड मेडल जीता था.
  2. अतानु दास
  3. तरूणदीप राय
  4. डोला बनर्जी
  5. ज्योति सुरेखा वेन्नम
  6. जयन्त तालुकदार
  7. लिम्बा राम
  8. बोम्बायला देवी लैशराम
  9. राहुल बनर्जी
  10. अभिषेक वर्मा इत्यादि.

खिलाड़ियों ने इन Archery Academies से ली ट्रेनिंग, आप भी ले सकते हैं

  1. -दीपिका कुमारी ने Arjun Archery Academy Kharsawan से और Tata Archery Academy Jamshedpur से ट्रेनिंग ली.
  2. – अतानु दास ने भी Tata Archery Academy से ट्रेनिंग ली.
  3. – तरूणदीप राय सिक्किम से हैं. सरकार ने उनके नाम से Tarundeep Rai Archery Academy अकादमी का शिलान्यास भी किया है.
  4. – डोला बनर्जी ने महज 9 साल की में 1990 में बारानगर तीरंदाजी क्लब में तीरंदाजी शुरू की थी. उन्होंने 1996 में 16 साल की उम्र में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप, सैन डिएगो में प्रतिनिधित्व किया था.
  5. – ज्योति सुरेखा वेन्नम Indian compound archer हैं. भारतीय कंपाउंड तीरंदाज हैं। उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप, विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कई गोल्ड मेडल जीते हैं. 2023 में वह विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में कई स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति सुरेखा की ट्रेनिंग local archer J Rama Rao से हुई थी. इसके बाद उन्होंने Archery chief coach Jiwanjot Singh Teja से ट्रेनिंग ली.

    Arjun Archery Academy से की ऑफिशियल वेबसाइट www.arjunarcheryacademy.com है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.