Ugc Net 2025 December Session Online Application Begins Know Step By Step Registration Process And Fee Details
UGC NET 2025 दिसंबर सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, स्टेप-बाय-स्टेप जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और फीस डिटेल्स
UGC NET 2025 के दिसंबर सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान की प्रक्रिया यहां समझ सकते हैं.
UGC NET December 2025: जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) बनना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस बार परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी और इसमें 85 विषय शामिल किए गए हैं. परीक्षा दो पेपरों में होगी, दोनों ही ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) फॉर्मेट में होंगे.
UGC NET December 2025 के लिए लास्ट डेट
NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा. अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन फॉर्म में गलती हो जाती है, तो वह 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 के बीच करेक्शन विंडो में सुधार कर सकता है. परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड और एग्जाम शेड्यूल से जुड़ी डिटेल्स NTA बाद में अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.
UGC NET December 2025 के लिए कितना लगेगा आवेदन शुल्क
UGC NET दिसंबर 2025 के लिए फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹1150 का शुल्क देना होगा. वहीं, जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए ₹600 शुल्क तय किया गया है. जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹325 रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.
कैसे करें UGC NET December 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NTA की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. वहां होमपेज पर “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जिससे एक यूज़रनेम और पासवर्ड जनरेट होगा. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करें. सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच लें. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.