Up Anganwadi Recruitment 2022 Up 52 Thousand Anganwadi Worker Recruitment Start Soon Govt Changed Qualification Rules See How To Apply
UP Anganwadi Bharti 2022: 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर जल्द होगी भर्ती, लेकिन शैक्षिक योग्यता में हो रहा बदलाव
दरअसल यूपी सरकार द्वारा अगले दो महीने में 52,000 आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के पद पर सीधी भर्ती आयोजित की जाएगी. यूपी में महिला आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए कुल 89 हजार पदों को स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है इसमें से 52000 पद अभी रिक्त हैं.
UP Anganwadi Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल यूपी सरकार द्वारा अगले दो महीने में 52,000 आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के पद पर सीधी भर्ती आयोजित की जाएगी. यूपी में महिला आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए कुल 89 हजार पदों को स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है इसमें से 52000 पद अभी रिक्त हैं.
यूपी के बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है. वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ केंद्र सरकार द्वारा 1500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि और 400 रुपये प्रतिमाह मोबाइल फोन रिचार्ज के लिए दिया जाता है.
UP Anganwadi Recruitment 2022: योग्यता
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है. हालांकि योग्यता में बदलाव को लेकर चर्चा जारी है. खबरों की मानें तो इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास किया जा सकता है. साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का संबंधित जिले का निवासी होना भी जरूरी है.
UP Anganwadi Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. आंगनबाड़ी भर्ती में क्रमश: विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी. इसके साथ ही जातीय आरक्षण के नियम भी लागू होंगे.
UP Anganwadi Recruitment 2022: बदल गई आंगनबाड़ी भर्ती की योग्यता
हिंदुस्तान में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक यूपी बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकारी निदेशक कपिल सिंह ने कहा है कि अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के लिए न्यूनतन योग्यता 10वीं पास थी लेकिन बीते अगस्त महीने में केंद्र सराकर ने नियमों बदलाव करते हुए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.