Top Recommended Stories

UP B.Ed JEE Result 2021 Date & Time: लखनऊ विश्वविद्यालय आज जारी करेगा UP B.Ed JEE 2021 का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link 

UP B.Ed JEE Result 2021 Date & Time: उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (Result) चेक कर सकते हैं.

Updated: August 27, 2021 9:02 AM IST

By India.com Hindi News Desk | Edited by Munna Kumar

UP B.Ed JEE Result 2021 Date & Time
UP B.Ed JEE Result 2021

UP B.Ed JEE Result 2021 Date & Time: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) आज यानी 27 अगस्त, 2021 को दोपहर 2 बजे UP B.Ed JEE Result 2021 जारी करेगा. उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE Exam 2021) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (UP B.Ed JEE Result 2021) चेक कर सकते हैं. परीक्षा (UP B.Ed JEE Exam 2021) 6 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी.

Also Read:

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://lkouniv.ac.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट (UP B.Ed JEE Result 2021) देख सकते हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट (UP B.Ed JEE Result 2021) देख सकते हैं.

नोटिस के अनुसार, काउंसलिंग 1 सितंबर, 2021 से शुरू होगी. लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के योग्य होंगे.

UP B.Ed JEE Result 2021 ऐसे करें चेक

Lucknow University की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UP B.Ed JEE Result 2021 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां UP B.Ed JEE Result 2021 लिंक उपलब्ध होगा.
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट विवरण जांचें और पृष्ठ डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें एजुकेशन और करियर की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: August 27, 2021 9:02 AM IST

Updated Date: August 27, 2021 9:02 AM IST