यूपी DEIEd काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

UP DElEd 2023: यूपी डीईआईईडी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.

Written by: Priya Gupta
Updated: September 25, 2023, 9:56 PM IST

UP DElEd 2023: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने यूपी डीईआईईडी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यूपी डीईआईईडी काउंसलिंग (UP DEIEd Seat Allotment Result 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. कुल 23391 उम्मीदवारों ने ऑप्शन भरा है और कुल 22685 उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 706 उम्मीदवारों को खारिज कर दिया गया है.

यूपी डीईआईईडी सीट आवंटन परिणाम 2023 की जांच करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत होगी. यूपी DEIEd सीट अलॉटमेंट 20,001 से 80,000 रैंक के लिए घोषित किया गया है. जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 25 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 के बीच प्रवेश सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा. जो उम्मीदवार सीटों की पुष्टि करने में विफल रहते हैं या प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.

UP DEIEd Seat Allotment Result 2023: How to download

  • आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
  • यूपी डीएलएड सीट आवंटन परिणाम देखें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.