Up Police Vacancies Uttar Pradesh Police 32679 Constable Vacancies Applications Started
UP Police Vacancies: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का बड़ा अवसर, कांस्टेबल की 32679 वैकेंसी जारी, आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने की चाह रखते हैं तो आपके लिए बड़ा अवसर है, यूपी पुलिस में भर्ती के लिए वैकेंसी निकली हैं, जानिए क्या योग्यता चाहिए, कैसे आवेदन करना है.
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 दिसंबर 2025 को सिपाही (कांस्टेबल) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती मुख्य रूप से आरक्षी नागरिक पुलिस (सिविल पुलिस), प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबल (PAC), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), महिला बटालियन, जेल वार्डर (पुरुष) और घुड़सवार पुलिस आदि पदों के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है.
कुल वैकेंसी 32,679
आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष एवं महिला): लगभग 10,469 पद PAC/सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष): लगभग 15,131 पद स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF): लगभग 1,341 पद
जेल वार्डर (पुरुष) और अन्य समकक्ष पद.
ये पद विभिन्न इकाइयों और बटालियनों में भरे जाएंगे. कैटेगरी-वाइज आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा.
योग्यता मानदंड शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) हो. आवेदन के समय यह योग्यता अनिवार्य है.
आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के आधार पर)-
पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं). महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष.
Add India.com as a Preferred Source
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगी, लेकिन इस भर्ती में विशेष आयु छूट की कोई घोषणा नहीं की गई है.
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित
लिखित परीक्षा: ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST). शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): दौड़, लंबी कूद आदि.
फाइनल मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के आधार पर.
आवेदन कैसे करें
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें (यह अनिवार्य है, जुलाई 2025 से लागू).
फिर आवेदन लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें.
आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹500, एससी/एसटी के लिए ₹400 (ऑनलाइन मोड से).
फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लें.
वेतन एवं अन्य लाभ
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 तक मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते और सरकारी सुविधाएं. जल्दी आवेदन करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें. अधिक जानकारी के लिए uppbpb.gov.in विजिट करें. नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से अधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह जरूर पढे़ं. हर एक कैटेगिरी के लिए दिए गए नियम और छूट के बारे में विस्तार से पढ़ें. आवेदन के लिए दी गई लास्ट 30 जनवरी 2026 से पहले आवेदन करें, आखिरी वक्त में आवेदन के समय कभी कभी वेबसाइट हैंग होने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.