By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Up Student Doing Iit Coaching In Kota Hanged Himself
कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे यूपी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजस्थान के कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
IIT Coaching: राजस्थान के कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.घटना तब सामने आई जब छात्र का दोस्त अर्पित शनिवार सुबह उनके साथ रहने वाले कमरे पर पहुंचा.कोटा में कोचिंग कर रहे बहादुर सिंह और अर्पित महावीर नगर स्थित एक लाइब्रेरी में जाते थे. शुक्रवार देर शाम जब अर्पित ने बहादुर से पूछा कि क्या वह लाइब्रेरी जा रहा है तो उसने मना कर दिया। इसके बाद अर्पित लाइब्रेरी चला गया और देर रात बहादुर सिंह ने फांसी लगा ली.
कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया
शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब अर्पित कमरे पर वापस आया और बहादुर को आवाज लगाई तो उसे कोई जवाब नहीं मिला. जब अर्पित कमरे में गया तो उसने बहादुर को फंदे पर लटका पाया.
मकान मालिक को सूचित किया गया जिसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बहादुर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने बताया कि बहादुर के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र को कुछ दिन पहले कोचिंग में डांट पड़ी थी और वह बीमार भी था. महावीर नगर थाना पुलिस के अनुसार बहादुर सिंह (17) फैजुल्ला नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें