Up Students Scheme Good News For The Youth Of Up The Government Will Provide Free Training In Nursing And Computer Software
यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार फ्री में देगी नर्सिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग
यूपी सरकार ने युवाओं को फ्री में नर्सिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है. इच्छुक युवा ऑफिशियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
UP Students Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. यूपी सरकार स्वरोजगार मिशन के तहत, युवाओं को फ्री में नर्सिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस योजना से जुड़ने वाले सभी युवा अपनी पसंद की किसी भी फील्ड को चुन सकते हैं. इसमें चुने गए फील्ड में युवाओं को पूरे चार महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए इच्छुक और योग्य युवाओं को ऑफिशियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2024 है. साथ ही आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं.
यूपी नर्सिंग और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की फ्री ट्रेनिंग के लिए अनिवार्य योग्यता क्या है?
इसके लिए स्टूडेंट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इस योजना के लिए सिर्फ एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के युवाओं को योग्य माना जाएगा. अप्लाई करने वाले युवा की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 45 साल के बीच होनी चाहिए. इससे कम या ज्यादा होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
यूपी स्वरोजगार मिशन योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या है?
दसवीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
दो फोटोग्राफ
यूपी स्वरोजगार मिशन योजना क्या है?
यह यूपी में चलाई जा रही ऐसी योजना है जिसके जरिए उद्यमों को बढ़ावा दिया जाता है. साथ ही राज्य के शिक्षित यूवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए अवसर देना है. स्वरोजार के लिए सरकार युवाओं को लोन भी देती है. इससे राज्य के पिछड़े कैटेगरी के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलती है. साथ ही इस निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहती है. साथ ही एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संबंधित क्षेत्र में हुनर सिखाया जाएगा. इससे स्वरोजगार और नौकरी के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.