
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC ) ने एडिशनल प्राइवट सेक्रेट्री (APS) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. इस परीक्षा में कुल 5,889 उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य हुए. यूपीपीएससी ने एपीएस पद के लिए 331 रिक्तियों की घोषणा की है. यूपीएससी एपीएस भर्ती परीक्षा 2023 7 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी.
यूपीपीएससी एपीएस चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, हिंदी शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग, और कंप्यूटर व्यावहारिक परीक्षा शामिल है. यूपीपीएससी एपीएस 2023 पेपर को 3 सेक्शन में विभाजित किया गया था- सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा और कंप्यूटर. यूपीपीएससी एपीएस 2023 में कुल 150 प्रश्न थे, प्रत्येक अनुभाग में 50 प्रश्न थे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी. उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्राप्त हुआ और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी.
जो इस परीक्षा में पास हो गए हैं उन्हें शॉटहैंड एग्जाम में शामिल होना होगा. उम्मीदवारों को श्रुतलेख के लिए 5 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की गति और 60 मिनट के प्रतिलेखन समय दी जाएगी. टाइपराइटिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को 5 मिनट में 25 शब्द प्रति मिनट टाइप करने में सक्षम होना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.