UPSC 2024 Notification: आज जारी होगा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आज सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. जारी कैलेंडर के मुताबिक, आज नोटिस जारी हो जाएगी, जिसके बाद एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे.

Published date india.com Updated: February 14, 2024 8:47 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग.
संघ लोक सेवा आयोग.

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आज यानी 14 फरवरी सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. जारी कैलेंडर के मुताबिक, आज नोटिस जारी हो जाएगी, जिसके बाद एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे. एक बार रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. बता दें, नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा. यूपीएससी (Civil Services Exam 2024) ने प्री एग्जाम की तारीख भी जारी कर दिया है. मई में प्री परीक्षा होगी, एग्जाम डेट आने से उम्मीदवार अपने परीक्षा की तैयारी उसी के हिसाब से कर सकते हैं.

पिछले साल की बात करें तो 1105 पदों के लिए सीएसई नोटिफिकेशन जारी किया गया था और 28 मई को प्री परीक्षा हुई थी. मेन्स परीक्षा के लिए 4 महीने का टाइम दिया गया था. सिंतबर में मेन्स की परीक्षा भी हो गई थी. यूपीएससी परीक्षा में तीन चरण होते हैं – प्रारंभिक, मेन्स और इंटरव्यू. प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे और फिर इस चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.

कौन कर सकता है आवेनदन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में जाने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी ग्रजुएट होना चाहिए. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष या अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. हालाकि, कुछ कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, रक्षा सेवा कर्मियों और अन्य के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. वहीं उम्र सीमा से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. साथ ही इडिंया.कॉम हिंदी पर भी आपको यूपीएससी नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.