पॉलिटी एक्सपर्ट करन सर से जानिए UPSC की परीक्षा पास होने के अचूक मंत्र

यूपीएससी या स्टेट पीसीएस की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये यात्रा इतनी आसान नहीं होती उन्हें हर कदम पर नए चलेंज से लड़ना पड़ता है. इस मजधार से बजाने के लिए एक एक सही मेंटर या कहे गुरू ही सहायता कर सकते हैं.

Published date india.com Updated: February 19, 2024 4:06 PM IST
UPSC
Photo-Social Media

नई दिल्ली: UPSC परीक्षा आज के युवाओं को अपनी ओर आर्कषित करती है. लाखों की संख्या में युवा UPSC की तैयारी करते हैं. एग्जाम की तैयारी तो लाखों उम्मीदवार करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा लोग इसमें कामयाब होते हैं. यूपीएससी या स्टेट पीसीएस की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये यात्रा इतनी आसान नहीं होती उन्हें हर कदम पर नए चलेंज से लड़ना पड़ता है. इस मजधार से बजाने के लिए एक सही मेंटर या कहे गुरू का होना बेहद जरूरी है. इंडिया.कॉम के साथ खास बातचीत में एक्सपर्ट और टीचर करण सर ने काफी कुछ बताया जिससे उम्मीदवारों को एग्जाम की तैयारी में रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है. करन सर के पास 10 साल का टिचिंग एक्सपिरिएंस है, साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को गाइड भी करते हैं. दो बार यूपीएससी इंटरव्यू दे चुके हैं और और कई प्रतियोगी परीक्षा भी निकाल चुके हैं.

सवाल- यूपीएससी की परीक्षा के लिए एसपेरेंट के पास आज के समय में कई ऑप्शन है, इतने ऑप्शन हैं कि समझ नहीं आता है कि किसे चुने किसे नहीं, ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए जिससे वे कंफ्यूज न हो.

जवाब- बिल्कुल वर्तमान समय में विद्यार्थी संसाधनों के अभाव नहीं संसाधनों के समुद्र में फंसने के कारण बच्चे फेल हो जा रहे हैं. इसलिए सबसे उन्हें सिलेबस को सही से समझकर उसके अनुसार अपने मटेरियल का चयन करे और पढ़कर रिविजन करें. पहले की समय में इतने संसाधन नहीं हुआ करते थे, लेकिन आज काफी कुछ और आसानी से आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सही गाइडेंस नहीं होने के कारण अक्सर उम्मीदवार असफल हो जाते हैं.

सवाल- इन दिनों UPSC एग्जाम का एक ट्रेंड बना हुआ है, इस चक्कर में कई बच्चे रिल्स देखकर मोटिवेट हो रहे और यूपीएससी की तैयारी में लग जा रहे हैं. मेरा सवाल आप से ये है कि कुछ पल के मोटिवेशन से तैयारी शुरू करना उन्हें कहां तक ले जा सकता है?

जवाब- सिविल सेवा जनता और राष्ट्र की सेवा है आप अपने व्यक्तिगत हित को देखकर आकर्षित न हो, आपको तो त्याग करना है देश सेवा की भावना के साथ अगर आपको मोटिवेशन आता है आपको जरूर सिविल सेवा में जाना चाहिए.

सवाल- क्या UPSC एसंपेरेंट को प्लान B भी तैयार रखना चाहिए.

जवाब- यें सवाल सबके लिए अलग अलग मायने रखता है आपका ग्रेजुएशन किसमे किया हैं. कभी कभी प्लान B रखने की कारण भी आप असफल हो जाते हैं ,क्योकि आपने सब कुछ डेडिकेशन के साथ नहीं किया होता है. आप 2 साल अगर सही से जमकर तैयारी करें तो आप सफल हो सकते है. लेकिन प्लान B आप रख सकते हैं यें आपकी पिछली पढ़ाई पर निर्भर करता है. इसके अलावा आप राज्य सिविल सेवा, विभन्न प्रकार की अध्यापन संबंधी क्षेत्र में अपनी करियर बना सकते हैं.

सवाल- एग्जाम निकालने के लिए वो कुछ जरूरी फैक्टर क्या होने चाहिए?

जवाब-Consistency Is Mantra of success. सिविल सेवा में जाने के लिए आपको लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है. अनुशासन के साथ आपको मेहनत करनी होगी. हालांकि आप कभी-कभी इस चीज से उब सकते हैं लेकिन एक छोटे से ब्रेक के बाद उसी उत्साह से साथ मेहनत करना है. रिविजन सबसे ज्यादा जरूरी है.

सवाल- कुछ लोगों का कहना है 8 से 10 घंटे पढ़ना चाहिए, आपके हिसाब से कम से कम कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

जवाब- ये हर किसी पर निर्भर करता हैं कि आप सिलेबस को कितने समय में कवर कर पाते हैं. मेरे अनुसार, सिलेबस को कवर करने के लिए 1 साल 8 घंटे का देना ही होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सवाल- एग्जाम की तैयारी के लिए पढ़ना तो बहुत होता है, ऐसे में कभी-कभी बच्चे मेंटली काफी डिप्रेसिंग महसूस करते हैं, ऐसे में मेंटली स्ट्ऱॉन्ग कैसे रहे?

जवाब- आपकी मंजिल काफी बड़ी और लंबा समय भी तय करना होता है. ऐसे में डिप्रेसिंग महसूस करना नॉर्मल है. हो सकता है असफलता भी मिले लेकिन आपको इस मुश्किल समय में ही लड़ना है और जीतना है क्योंकि कई उम्मीदवार इसी फेज का पार नहीं कर पाते और जो पार कर लेते हैं उन्हें सफलता मिलती है.

सिविल परीक्षा में पॉलिटी एक अहम विषय है, इस विषय से प्यार हो जाए इसके लिए क्या करें? क्योंकि इसके शब्द ऐसे होते हैं कि बच्चे देखकर ही डर जाते हैं. खासकर वे बच्चे जो टेक्निकल फील्ड से आएं हैं.

जवाब- Polity is Game Of word. पॉलिटी का अधिकांश हिस्सा संविधान का भाग है, जिसकी भाषा काफी कठिन है. पॉलिटी को समझने के लिए आपको उसके शब्द को समझना होगा और जब इन शब्दों को आप समझ जाते हैं तो आपके लिए पॉलिटी आसान हो जाती है. रही बात अनुच्छेद याद करने की तो अनुच्छेद से ज्यादा आपको इसे समझना ज्यादा जरूरी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.