UPSC CAPF Final Result 2020: यूपीएससी ने CAPF फाइनल परिणाम जारी किया, चेक करें
UPSC CAPF Final Result 2020: यूपीएससी ने दिसंबर 2020 में मुख्य परीक्षा आयोजित की थी. इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू दिसंबर 2021 में हुआ, जिसके बाद यह परिणाम जारी किया गया है.
UPSC CAPF Final Result 2020 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है.
UPSC CAPF Final Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2020 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार UPSC CAPF Exam 2020 में उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जारी परिणाम के अनुसार कुल 187 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है. क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सेक्योरिटी फोर्स (CISF), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में होगी.
आयोग ने मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2020 को आयोजित की थी और इंटरव्यू 24 दिसंबर 2021 को लिया था. उम्मीदवार यहां नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट (UPSC CAPF Final Result 2020) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
UPSC CAPF Final Result 2020: ऐसे चेक करें
1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. नोटिफिकेशन लिंक UPSC CAPF Final Result 2020 पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा.
4. PDF फाइल खुलेगी. UPSC CAPF Final Result 2020 डाउनलोड करें और भविष्य के लिये सुरक्षित रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.