By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Upsc Cisf Recruitment 2021 On Assistant Commandant Posts Last Date Dec 21 Upsc Gov In
UPSC CISF Recruitment 2021: इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, यहां चेक करें डिटेल
UPSC CISF Recruitment 2021: इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द पदों के लिये आवेदन करें. संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 19 पदों के लिये रिक्तियां जारी की हैं.
UPSC CISF Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission), UPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर, असिस्टेंट कमांडेंट के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में कुल 19 पदों के लिये आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये नोटिफिकेशन 1 दिसंबर को जारी की गई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर है.
UPSC CISF Recruitment 2021: पदों का विवरण
पदों की संख्या – 19
पद का नाम – असिस्टेंट कमांडेंट (AC)
एजेंसी – सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्योरिटी फोर्स (CISF)
UPSC CISF Recruitment 2021: आधिकारिक नोटिफिकेशन
UPSC CISF Recruitment 2021: ऐसे करें अप्लाई
1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए लिंक ‘CISF AC Recruitment Notification 2021’ पर क्लिक करें.
3. नये पेज पर रजिस्टर करें.
4. जानकारी भरें और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें.
5. फॉर्म का प्रिंटआउट लें.
उम्मीदवार इस बात को याद रखें कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उन्हें हार्ड कॉपी नीचे दिये गए पते पर भी जमा करना होगा.
Director General, Central Industrial Security Force, 13, CGO Complex, Lodi Road, New Delhi110003.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें