नई दिल्ली: यूपीएससी सिविल सेवा (Pre) परीक्षा, 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2024 है. यूपीएसस प्री एग्जाम के लिए 80 सेंटर बनाए जाएंगे और मेन्स एग्जाम 24 सेंटरों पर लिए जाएंगे. प्री परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा. यूपीएससी ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. हालांकि मेन्स की डेट नहीं बताई गई है. मेन्स परीक्षा की तारीख प्री रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी.
‘फर्स्ट अप्लाई, फर्स्ट अलॉट की सुविधा
उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरते समय परीक्षा के लिए अपनी पसंद के केंद्र के बारे में सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि कई बार केंद्र दूर हो जाने के कारण, उम्मीदवारों को केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत होती है. परीक्षा छूटने का डर बना रहता है इसलिए एग्जाम सेंटर का चुनाव सही तरीके से करें. यदि कोई उम्मीदवार अपने एडमिशन सर्टिफिकेट में आयोग द्वारा दर्शाए गए केंद्र के अलावा किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, तो ऐसे उम्मीदवार के पेपर्स का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा. उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत ही सोच- समझकर परीक्षा के लिए केंद्र का चयन करें.
यूपीएससी ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यूपीएससी की ओर से उम्मीदवारों को अपने शहर से नजदीक के केंद्र ‘फर्स्ट अप्लाई, फर्स्ट अलॉट’ के माध्यम से किए जाएंगे. बता दें, जिन आवेदकों को सीलिंग के कारण अपनी पसंद का केंद्र नहीं मिल पाता है, उन्हें बाकी बचे केंद्रों में से एक केंद्र चुनना होगा. इसलिए, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी आवेदन करें ताकि उन्हें अपनी पसंद का केंद्र मिल सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.