UPSC सिविल सर्विस प्री और UGC NET एग्जाम एक ही दिन, डेट बदलने की मांग

उम्मीदवार चाह रहे हैं कि UPSC और UGC NET में से किसी एक परीक्षा की तारीख में बदलाव हो. प्रतियोगी छात्र एक परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं. यूपीएससी सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित है.

Published date india.com Updated: April 23, 2024 5:13 PM IST
UPSC सिविल सर्विस प्री और UGC NET एग्जाम एक ही दिन, डेट बदलने की मांग

नई दिल्ली: UGC NET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, साथ ही एग्जाम की डेट भी सामने आ गई है, लेकिन उम्मीदवारों के लिए ये डेट एक समस्या भी लेकर आई है. दरअसल, यूपीएससी 2024 और यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख आपस में क्लैस कर रहे हैं. ऐसे में अब उम्मीदवार चाह रहे हैं कि दोनों में से किसी एक परीक्षा की तारीख में बदलाव हो. प्रतियोगी छात्र एक परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं. यूपीएससी सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित है.

दोनों परीक्षाओं की तारीख एक

कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो दोनों परीक्षा देना चाहते हैं लेकिन एक तारीख होने के बाद उन्हें एक परीक्षा छोड़नी होगी. हालांकि सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा की तारीख को पहले ही बढ़ाया गया था. यूजीसी नेट की परीक्षा की तारीख भी 16 जून है. यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 मई है. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है। आवेदन में संशोधन 13 से 15 मई तक होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा.

यूजीसी नेट परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी

इस बार यूजीसी ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किया है। अब यह परीक्षा ऑनलाइन की बजाय पुन ऑफलाइन मोड से ओएमआर शीट पर होगी. अब नेट के स्कोर के माध्यम 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश निर्धारित होगा, जिसके कारण जहां शोध को बढ़ावा मिलेगा, वहीं पर विश्वविद्यालयों पर शोध प्रवेश परीक्षा के आयोजन का बोझ भी कम होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.