UPSC CSE Exam 2024: इस दिन जारी होगा यूपीएससी सिविल परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म, जानें एग्जाम डेट

UPSC CSE 2024 Notification: दो महीने बाद यूपीएससी द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया जाएगा. एग्जाम की डेट भी घोषित की जा चुकी है. उम्मीदवार अपनी तैयारी तेज कर लें.

Published date india.com Published: December 22, 2023 12:20 PM IST
UPSC Main Exam 2023 result
File photo

नई दिल्ली: हाल ही में यूपीएससी ने UPSC NDA और CDS के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि यूपीएससी ने कैलेंडर पहले ही जारी कर दी थी, जिसमें नोटिफिकेशन कब जारी होगा, इसकी जानकारी दे दी गई थी. हर साल यूपीएससी द्वारा लिए जाने वाले कुछ परीक्षाओं को उम्मीदवारों को इंतजार रहता है. उनमें से सबसे फेमस हैं सिविल सर्विस और एनडीए की परीक्षा. ये परीक्षाएं कई लोगों के सपने को पूरा करता है. कई उम्मीदवार कई सालों से इस परीक्षा की तैयारी करते हैं. अब यूपीएससी (UPSC CSE exam 2024 online application) ने एनडीए एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है.

इस दिन जारी होगा आवेदन फॉर्म

अब सिविल सर्विस परीक्षा के लिए फॉर्म जारी होने का इंतजार है. जल्द ही इसके लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. UPSC CSE 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा की भी तारीख घोषित भी घोषित कर दी गई है, परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं. वे अपनी तैयारी तेज कर लें, क्योंकि एग्जाम की डेट अब नदजीक आ चुकी है. यानी एग्जाम के लिए 5 महीने का ही समय बचा है.

यूपीएससी की परीक्षा में शामिल में हर साल कई लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं. साल 2023 सिविल परीक्षा के नतीजे फिलहाल घोषित नहीं किए गए हैं. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जनवरी फरवरी तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएं. यूपीएससी की परीक्षाएं तीन स्टेज में होती है. प्री परीक्षा के बाद मेन्स परीक्षा फिर इंटरव्यू. फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के बाद जारी किया जाता है. यूपीएससी परीक्षा अटेंप्ट देने की सीमा होती है. हर कैटगरी के लिए अलग-अलग अटेंप्ट दिए गए हैं. इस अखिल भारतीय सेवा परीक्षा के लिए कई राउंड गुजरना पड़ता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.