UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी परीक्षा में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के ये 7 बच्चे हुए कामयाब, देखें लिस्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजों में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है.

Published date india.com Published: April 17, 2024 6:58 AM IST
UPSC, UPSC results, UPSC NDA Result 2023, UPSC NDA NA 2 Result 2023, UPSC Result 2023, national defence academy, indian naval academy, army, air force, Union Public Service Commission, upsc.gov.in
(File)

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट 17 अप्रैल दोपहर को जारी कर दिया. UPSC CSE Result 2023 में कुल 1106 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. यूपीएससी की तरफ से जारी PDF के मुताबिक, 180 IAS बनेंगे. 37 कैंडिडेट्स IFS बनेंगे. 200 कैंडिडेट्स IPS बनेंगे. सेंट्रल सर्विस ग्रुप A के लिए 613 कैंडिडेट्स चुने गए हैं. ग्रुप B सर्विस के लिए 113 कैंडिडेटस को चुना गया है. इन कैंडिडेट्स में सात बच्चे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के भी हैं.

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के सात बच्चों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. इस उपलब्धि की दिल्ली पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police, Delhi) संजय अरोड़ा ने प्रशंसा की. उन्होंने कामयाब बच्‍चों को मंगलवार को एक्स पर बधाई दी. पुलिस कमिश्‍नर ने एक्स पर पोस्ट किया, “#यूपीएससी2024 परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए दिल्ली पुलिस परिवार के बच्चों और दोस्तों को बहुत-बहुत बधाई.”

ये हैं दिल्ली पुलिस परिवारों के सफल कैंडिडेट्स

  1. सृष्टि डबास ने रैंक 6 हासिल की;
  2. रूपल राणा (रैंक 26),
  3. मनोज कुमार (रैंक 120),
  4. रिदम आनंद (रैंक 142),
  5. बुद्धि अखिल (रैंक 321),
  6. उदित कादियान (रैंक 375),
  7. नमन जैन (रैंक 676).

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजों में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है. कुल 180 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 200 उम्मीदवारों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीसी) और 37 उम्मीदवारों को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए चुना गया है. (इनपुट एजेंसी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.