UP से स्कूलिंग, DU से पढ़ाई, कुछ महीने कॉर्पोरेट में काम के बाद 2nd अटेंप्ट में UPSC में पाई 18वीं रैंक

वरदाह ने कहा,  मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप 20 में जगह बनाऊंगी. मैं बस क्वालीफायर की लिस्ट में जगह बनाना चाहती थी.

Published date india.com Updated: April 17, 2024 7:29 AM IST
वरदाह खान
वरदाह खान

यूपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा पास करने वालों में बेहद खुशी का माहौल है. मिलिए यूपीएससी 2023 में 18वीं रैंक पानी वाली वरदाह खान से. वरदाह खान ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई प्रयागराज से की है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और कुछ महीने कॉर्पोरेट में काम करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया. मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली वरदाह खान नोएडा के सेक्टर-82 स्थित विवेक विहार में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी की. वह 2021 से तैयारी कर रही हैं. वह पहले प्रयास में प्री-टेस्‍ट पास नहीं कर पाईं थी.

रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई

वरदाह ने बताया कि उन्होंने रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है. उनके मुताबिक, कामयाबी के लिए लगातार पढ़ना जरूरी है, पढ़ाई के घंटे किसी दिन कम हो सकते हैं तो किसी दिन ज्यादा भी, लेकिन लगातार पढ़ना बेहद जरूरी है.नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाली वरदाह खान ने दूसरे प्रयास में उन्‍होंने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की है.

सोशल मीडिया का पॉजिटिव इस्तेमाल

वरदाह खान ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का पॉजिटिव इस्तेमाल कर यूपीएससी की तैयारी की. पहले प्री-टेस्‍ट पास किया, फिर मेंस और इंटरव्यू में भी अच्‍छे नंबर हासिल किए. उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता है फॉरेन सर्विसेज में जाना. ट्रेनिंग लेकर वह ऐसे काम करेंगी, जिससे देश की छवि विश्‍व में और ज्यादा चमक सके. यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके परिवार जनों और दोस्तों का भी काफी सहयोग रहा, जो उन्हें समय-समय पर प्रेरित करते रहे.

दिन सुबह के अखबार से शुरू

वरदाह खान के मुताबिक, लगातार पढ़ाई करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए किसी भी टॉपिक पर बहुत आराम से तैयारी की जा सकती है. उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया के नेगेटिव और पॉजिटिव, दोनों एस्पेक्ट्स होते हैं. हमें अपने काम की चीज सोशल मीडिया से लेकर आगे बढ़ना चाहिए. रोजाना मैंने अपना 8 से 9 घंटे पढ़ने का टाइम टेबल बना रखा था, सुबह के अखबार से शुरुआत होती थी, जिसमें करंट अफेयर्स होते थे और उसके बाद बाकी सब्जेक्ट की पढ़ाई होती थी.”

कभी नहीं सोचा था टॉप 20 में जगह बनाऊंगी

वरदाह ने मीडिया से बातचीत में कहा,  मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप 20 में जगह बनाऊंगी. मैं बस क्वालीफायर की लिस्ट में जगह बनाना चाहती थी. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा लम्हा है. यह मेरा दूसरा प्रयास था. मैं 2021 से तैयारी कर रही हूं. यह चुनौतीपूर्ण रास्ता है लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया. (इनपुट एजेंसी से भी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.