Upsc Cse Result Upsc Civil Services Final Result 2023 Date Direct Link At Upsc Gov In
UPSC CSE Result 2023: जारी होने वाला है यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट, यहां मिलेगा Direct Link
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 देने वाले उम्मीदवार ध्यान दें, फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2023) जारी होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के माने तो आज नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं.
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2023) जारी होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के माने तो आज नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. हालांकि यूपीएससी की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन इंटरव्यू खत्म होने के बाद ऐसे आसार लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. अगर रिजल्ट आ जारी नहीं होता है तो ये मानकर चलें कि एक हफ्ते के भीतर परिणाम घोषित होंगे.
9 अप्रैल तक इंटरव्यू चले थे
इससे पहले 9 अप्रैल 2024 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे. इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 2 जनवरी से शुरू हुई थी. मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2846 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. इसमें से सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) समेत सर्विसेज में 1105 पदों पर भर्ती निकाली थी. इन पदों में से 180 आईएएस औ 200 आईपीएस, 37 आईएफएस पदे के थे.
तीन चरण में होती है परीक्षा
इस साल लाखों बच्चे सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन सलेक्शन केवल हजारों का ही होता है, इस परीक्षा को सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षा भी माना जाता है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है, पहले प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है. वहीं साल 2024 की बात करें तो इस साल जुलाई में प्री परीक्षा होगी, जिसें लोकसभा चुनाव की वजह से पोस्टपोन किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.