UPSC Exam Calendar 2023: यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी IFS, NDA, CDS की परीक्षा

यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 28 मई 2023 को आईएफएस (इंडियम फॉरेस्ट सर्विस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 होगी. हालांकि आयोग की मानें तो परिस्थितियों के हिसाब से परीक्षा के समय और तारीख में बदलाव किया जा सकता है.

Written by: Avinash Rai
Published: May 5, 2022, 10:53 AM IST

UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UP Exam Calendar 2023) ने साल 2023 के लिए परीक्षा के कैलेंडर को जारी कर दिया है. साल 2023 में होने वाली अलग अलग भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार इस कैलेंडर को देख सकते हैं. यह कैलेंडर अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है. यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 28 मई 2023 को आईएफएस (इंडियम फॉरेस्ट सर्विस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 होगी. हालांकि आयोग की मानें तो परिस्थितियों के हिसाब से परीक्षा के समय और तारीख में बदलाव किया जा सकता है.

कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Service Exam 2023)

सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 से किया जाएगा जो कि 5 दिनों तक चलेगी. वहीं भारतीय वन सेवा की मेन्स परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा. वहीं इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को होगा और संयुक्त भू वैज्ञानिक की मेन्स परीक्षा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा.

कब होगी एनडीए की परीक्षा (NDA Exam Datesheet)

एनडीए एनए -I 2023 की परीक्षा और सीडीएस- I का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा. वहीं दोनों परीक्षाओं का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा. वहीं एनडीए II और सीडीएस II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी. वहीं सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को जारी होगा और 16 मई 2023 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.