UPSC Geo-Scientist Recruitment 2023: जीओ साइंटिस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 285 पदों पर होगी भर्ती

UPSC ने जियोलिस्ट, जियोफिजिस्ट, साइंटिस्ट बी और केमिस्ट ग्रुप ए के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल इस भर्ती के तहत कुल 285 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

Published date india.com Published: October 2, 2022 11:29 PM IST
UPSC Lecturer Recruitment 2022

UPSC Geo-Scientist Vacancy 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने जियोलिस्ट, जियोफिजिस्ट, साइंटिस्ट बी और केमिस्ट ग्रुप ए के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल इस भर्ती के तहत कुल 285 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने योग्य हैं वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2022 है. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है.

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों पर आवेदन करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन चेक करें. साथ ही अप्लाई करने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर लें. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी 2023 को सभी आवेदकों के लिए और 24 और 25 जून 2023 को योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स

  • जियोलॉजिस्ट A- 216 पद
  • जियोफिजिस्ट A- 21 पद
  • केमिस्ट A – 19 पद
  • साइंटिस्ट B (Hydrogeology), ग्रुप ‘A’ – 26
  • साइंटिस्ट B (Chemical ) ग्रुप ‘A’ – 01
  • साइंटिस्ट B (Geophysics) ग्रुप ‘A’ – 02

चयन प्रक्रिया

यूपीएससी जियो के लिए साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा पास होने के बाद मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा. उसके बाद इंटरव्यू राउंड क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

आवेदन फीस

जनरल उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क हैं. इसके अलावा महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.

UPSC Geo-Scientist R recruitment 2023 Notification 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.