
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
UPSC IES ISS Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा – भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है. UPSC आईईएस आईएसएस 2022 (UPSC IES ISS 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 26 अप्रैल 2022 है. इस भर्ती अभियान के जरिये UPSC, भारतीय आर्थिक सेवा में कुल 24 रिक्तियों पर भर्तियां करेगा. जबकि भारतीय सांख्यिकी सेवा में 29 रिक्तियां जारी की गई हैं.
पदों (UPSC IES/ISS 2022) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठना होगा. लिखित परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित होगी. पहले भाग की लिखित परीक्षा में अधिकतम 1000 अंकों के प्रश्न होंगे. जबकि दूसरे हिस्से में 200 अंक का वाइवा होगा. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा क्वालिफाई कर लेंगे, उन्हें वाइवा के लिये आयोग द्वारा बुलाया जाएगा.
पदों पर आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स फॉलो करें.
नोटिफिकेशन कब जारी हुआ (UPSC IES ISS Notification 2021) : 6 अप्रैल 2022
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू : 6 अप्रैल 2022
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख : 26 अप्रैल 2022 (शाम 6 बजे तक)
एप्लिकेशन विथड्रॉ करने की तारीख : 4 मई 2022 से 10 मई 2022 (शाम 6 बजे तक)
UPSC IES ISS 2022 एडमिट कार्ड : परीक्षा से 3 सप्ताह पहले
UPSC IES ISS 2022 परीक्षा की तारीख : 24 जून 2022
(i) उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए UPSC की वेबसाइट पर जाना होगा.
(ii) आवेदन फॉर्म हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है. लेकिन उम्मीदवार सिर्फ अंग्रेजी में ही फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लिकेशन में दो हिस्से होंगे.
(iii) पहले पार्ट में रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें उम्मीदवार को बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी.
(iv) दूसरे भाग में उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस भरनी होगी. इसके अलावा फोटो, हस्ताक्षर, फोटो आईडी, एग्जाम सेंटर, डिक्लरेशन करना होगा.
(v) उम्मीदवारों को I agree बटन को प्रेस करना होगा. इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा. इससे दोबारा लॉगइन कर आप फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.