UPSC Mains Admit Card कब आएगा? जानें मेन्स में कितनें कैंडिडेट्स किए जाते हैं सेलेक्ट

UPSC मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है. इस परीक्षा में आमतौर पर 1:14 के अनुपात में कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया जाता है, यानी हर पद के लिए 14 उम्मीदवार.

Published date india.com Published: September 1, 2024 12:20 PM IST
UPSC Mains 2024 Admit Card latest update
यूपीएससी मेन्स 2024 एडमिट कार्ड अपडेट

UPSC Mains Admit Card Update: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मेंस परीक्षा 20 से 29 सितंबर 2024 तक होगी. यदि आपने यूपीएससी मेंस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आप जल्द ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे डाउनलोड करना न भूलें. एडमिट कार्ड 15 सितंबर तक जारी होने की संभावना है.

प्रीलिम्स में पास उम्मीदवारों की संख्या

यूपीएससी को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस अधिकारी बनने का मौका मिलता है. यूपीएससी परीक्षा के तीनों चरण—प्रीलिम्स, मेंस, और इंटरव्यू—पास करना जरूरी होता है. इस साल, कुल 14,627 उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं. हर साल लाखों लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन केवल कुछ हजार ही अंतिम चरण में पहुंच पाते हैं.

मेंस परीक्षा का शेड्यूल और चयन प्रक्रिया

यूपीएससी मेंस परीक्षा अगले महीने 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर को होगी. परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक. इस बार यूपीएससी भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1056 पदों पर अधिकारियों का चयन होगा. इसमें 100 से अधिक पदों पर आईएएस और लगभग उतने ही पदों पर आईपीएस अधिकारियों का चयन होने की उम्मीद है, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है.

UPSC Mains में कितने उम्मीदवारों का चयन होता है?

यूपीएससी मेन्स परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध पदों पर निर्भर करती है. सामान्यत: प्रत्येक पद के लिए 14 उम्मीदवारों की प्रतियोगिता होती है, यानी अनुपात 1:14 होता है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या हर साल की सीटों की संख्या से 12 से 13 गुना ज्यादा होती है, जिससे प्रतियोगिता बहुत कड़ी हो जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.