
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
UPSC NDA CDS Recruitment 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. कंबाइड डिफेंस सर्विस और नेशनल डिफेंस सर्विस के लिए उम्मीदवार 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में किया जाएगा.
– आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
– यहां दूसरे चरण में होमपेज पर लेटेस्ट जॉब्सके विकल्प पर क्लिक करें.
– इसके बाद संबंधित भर्ती के लिए अप्लाई करें.
– अब मांगी गई जानकारियों को भरकर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करा लें.
– इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करें.
– आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें.
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से व किसी भी सब्जेक्ट में गेजुएट होना चाहिए. वहीं नेवी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15.7 से लेकर 18.7 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.