इस राज्य में छात्रों को UPSC की तैयारी के लिए हर महीने मिलेंगे 7500 रुपए

तमिलनाडु सरकार ने UPSC की तैयारी के लिए खास स्टाइपेंड देने का फैसला किया है. आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए राहत भरा कदम है.

Written by: Priya Gupta
Updated: October 17, 2023, 7:15 PM IST

नई दिल्ली: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने UPSC की तैयारी के लिए खास स्टाइपेंड देने का फैसला किया है. आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए राहत भरा कदम है. यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिससे वे परीक्षा के लिए किताबें और कोचिंग की फीस दे सकते हैं. तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इसकी घोषणा की है. यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या और बढ़े इसलिए स्पाइपेंड की सुविधा दी जाएगी.

इतने रु दिया जाएगा स्टाइपेंड

राज्य सरकार के इस फैसले से लोग बेहद खुश हैं, इस कदम की सराहना हो रही है. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को ‘नान मुधलवन योजना’ के तहत जोड़ा जाएगा. हर छात्र को 7500 रुपए यूपीएससी की तैयारी के लिए दिए जाएंगे. युवाओं को 10 महीने तक 7500 रुपए दिए जाएंगे.सीएम ने कहा कि यूपीएससी करने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है. एक समय था जब तमिलनाडु के युवाओं की संख्या 10 प्रतिशत थी.

राज्य में यूपीएससी उम्मीदवारों की हो रही कमी

साल 2016 में ये आंकड़ां काफी कम हो गया है, अब 10 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह गया है. इस स्कीम के माध्यम से यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी अब और आसान कर दी जाएगी. इस ‘नान मुधलवन योजना’ के तहत नौकरी भी पा सकते हैं. युवा जुड़कर युवा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), भारतीय बैंक सेवा और रेलवे नौकरी पा सकते हैं. मुधलवन योजना से 13 लाख छात्र लाभान्वित हुए और 1.5 लाख छात्रों को नौकरियां मिलीं. सरकार ने फिर से पढ़ने वाले कैंडिडेट्स की मदद के लिए ये फैसला लिया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.