UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है. यहां डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंड, प्राइवेट सेक्रेटरी, जूनियर टाइम स्केल, यूथ ऑफिसर और सीनियर ग्रेड के लिए आवेदन मांगे गए हैं. बता दें कि अलग अलग पदों पर यूपीएससी (UPSC Jobs) द्वारा 56 आवेदन मांगे गए हैं. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं वे यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2021 है. ऐसे में नोटिफिकेशन पढ़कर जल्द से जल्द आवेदन कर दें.
पदों से संबंधित जानकारियां (Jobs In UPSC)
– डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के लिए 1 पद खाली है.
– प्राइवेट सेक्रेटरी का 1 पद खाली है.
– सीनियर ग्रेड के लिए 20 पदें खाली हैं.
– जूनियर टाइम स्केल ग्रेड में 29 पद खाली हैं.
– यूथ ऑफिसर के लिए 05 पद खाली हैं.
आयु सीमा
सीनियर ग्रेड, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट , प्राइवेट सेक्रेटरी और यूथ ऑफिसर के लिए उम्र सीमा 30 साल और जूनियर टाइम स्केल (जेटीएस) ग्रेड के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी अनिवार्य है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.