UPSC Recruitment 2021: ट्यूटर और फैकल्टी के पद पर संघ लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आयोग की अधिकारिक वेबासाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Published date india.com Published: November 27, 2021 3:16 PM IST
UPSC Recruitment 2021

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने ट्यूटर और फैकल्टी (UPSC Jobs) के पद पर भर्तियां निकाली हैं. ऐसे में योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आयोग की अधिकारिक वेबासाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती (Sarkari Naukari) के माध्यम से कुल 21 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2021 है.

योग्यता
इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूचना पढ़ें. वहीं शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा भी चेक कर सकते हैं.

पदों का विवरण
प्रोफेसर- 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 6 पद
ट्यूटर- 14 पद

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से इसके लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क लिया जा रहा है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. बात दें कि उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से भी फीस का भुगतान कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.