
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक हैं वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2022 तक है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह भर्ती अभियान संगठन में 160 पदों को भरेगा. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आगे दी गई है.
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा किसी भी सरकारी या निजी सूचीबद्ध संगठन में शिक्षण अनुभव सहित ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी और संबद्ध उपकरणों के संचालन और रखरखाव में पांच साल का अनुभव होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें.
उम्मीदवारों को 25/- रुपये का शुल्क देना होगा. केवल नकद में या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.
Senior Agricultural Engineer: 7 posts
Agricultural Engineer: 1 Post
Assistant Director: 13 Posts
Assistant Chemist: 1 Post
Assistant Hydrogeologist: 70 Posts
Junior Time Scale: 29 Posts
Assistant Chemist: 6 Posts
Assistant Geologist: 9 Posts
Assistant Geophysicist: 1 Post
Assistant Chemist: 14 Posts
Lecturer: 9 Posts
UPSC Lecturer Recruitment 2022 Notification
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.