UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने निकाली जेई सहित कई पदों पर भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

यूपीएससी ने कई अलग-अलग पदों के लिए सरकारी नौकरी की वैकेंसी निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें. वैकेंसी की पूरी जानकारी आगे दी गई है.

Published date india.com Published: April 7, 2023 5:00 PM IST
Sarkari Naukri 2023 (2)
File-Photo

Sarkari Naukri 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालय में नियुक्त किया जाएगा. अगर आप इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता रखते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2023 है. यूपीएससी (UPSC Sarkari Naukri) की ये भर्ती प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in  पर जाना होगा. इस भर्ती की पूरी जानकारी आगे दी गई है.

यूपीएससी जेई भर्ती, रिसर्च ऑफिसर सहित अलग-अलग पदों के लिए उसी के हिसाब से योग्यता मांगी गई है. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. नोटिस का लिंक नीचे दिया गया है. पदों की संख्यां के अलावा आयु सीमा सहित पूरी जानकारी नोटिफिकेश में दिया गया है. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिस को अच्छी तरह पढ़ लें.

वैकेंसी डिटेल्स

  • रिसर्च ऑफिसर (नेचुरोपैथी) आयुष मंत्रालय -1
  • रिसर्च ऑफिसर (योगा) आयुष मंत्रालय -1
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) -16
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (फॉरेंसिंक ऑडिट)-1
  • लोक अभियोजक (सीबीआई)-48
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, ईएसआईसी)-58
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, ईएसआईसी)-20
  • असिस्टेंट आर्किटेक्ट-1

UPSC Recruitment 2023 Notification

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.